उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी से
सभी तरह के स्कूल खुलेंगे
न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ, 12 फरवरी। कोरोना संक्रमण से कुछ राहत मिलने के बीच 14 फरवरी से उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल खुल जाएंगे। इसमें नर्सरी से लेकर 12वीं क्लास तक सभी कक्षाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएंगी। अब स्टूडेंट्स को फिजिकल रूप से क्लासेस करने स्कूलों में आना होगा। अब ऑनलाइन क्लासेस नहीं चलेंगी।
यूपी में स्कूल खोलने से जुड़ा आदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि नर्सरी क्लास के लिए भी स्कूल 14 फरवरी से खुल जाएंगे। इससे पहले सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 7 फरवरी से खोल दिया था। अब सभी क्लासों की ऑफलाइन क्लास भी शुरू हो जाएंगी। स्कूलों में मास्क अनिवार्य रूप से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को लगाना होगा। स्कूल के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी. थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर इत्यादि की मदद से कोरोना के लक्षण वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा। स्कूल परिसर में सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई की भी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

0 Comments