टाइटंस ने स्टार क्लब को 10 विकेट से दी शिकस्त

 

 प्लेयर ऑफ द मैच सिमरन 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा 20 अप्रैल । कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड दयालबाग पर खेले जा रहे द्वितीय सौमिक वर्मा मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में टाइटंस क्रिकेट एके डमी ने स्टार क्लब पोरसा को 10 विकेट से रौंद दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्लब पोरसा की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 36.3 ओवरों में सभी विकेट खेाकर 135 रन बनाए। अभय ने 63 और करन तोमर ने 39 रन बनाए। टाइटंस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए भारती सिंह व आदित्य ने 3-3 व सिमरन ने दो विकेट लिए। 
जवाब में लक्षय का पीछा करने उतरी टाइटंस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 136 रन बनाकर मैच जीत लिया। टाइटंस क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मारुति ने नाबाद 90 व नभ सक्सेना ने नाबाद 33 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सिमरन व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार अभय को दिया गया।

Post a Comment

0 Comments