![]() |
चैंपियन पार्थ गुप्ता को पुरस्कृत करते अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक गर्ग, आयोजन सचिव संजय दुबे और जितेन्द्र शर्मा। नीचे हैं अन्य सभी विजेता। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अप्रैल । डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोट्र्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अंडर-14 सलेक्शन चेस प्रतियोगिता पार्थ गुप्ता ने जीत ली है। कर्मयोगी कमला नगर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में खेली गई इस प्रतियोगिता में 22 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया।
स्विस सिस्टम के विधान पर खेली गई इस प्रतियोगिता में पांच राउंड का खेल खेला गया। पार्थ गुप्ता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन जीत तथा दो ड्रॉ के साथ चार अंकों बनाते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। संभव जैन ने दूसरा स्थान पाया, तीसरे स्थान पर संकल्प गुप्ता रहे। बालिका वर्ग में ईप्सा ने पहला, कनक दुबे ने दूसरा तथा अन्विता अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कृष्ण शर्मा, अधीश बंसल तथा श्लोक जैन को कंसोलेशन प्राइज से समानित किया गया। विजयी खिलाडिय़ों को ट्रॉफी-मेडल, प्रमाण पत्र तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी गाजियाबाद में 23 अप्रैल से आरंभ होने वाली स्टेट अंडर-14 चेस प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजन सचिव संजय दुबे ने बताया कि पुरस्कार वितरण विद्यालय निदेशक अभिषेक गर्ग तथा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया। निर्णायकों की भूमिका जितेंद्र, अशिंद्र, वैष्णवी, संचय, दीपक कश्यप ने निभाई।



0 Comments