आरबीएस डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ का निर्विरोध चुनाव संपन्न



✌हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज सिंह चुने गए महामंत्री


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा 20 अप्रैल । आरबीएस डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ का चुनाव बुधवार को कॉलेज के छात्र कल्याण भवन में निर्विरोध संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. युवराज सिंह महामंत्री, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. मधुबाला आगरा परिसर सचिव, एनिमल हसबेंड्री विभाग के डॉ. पवन कुमार सिंह बिचपुरी परिसर सचिव, अकाउंट्स एंड लॉ विभाग की डॉ. कल्पना बंसल सांस्कृतिक सचिव और मनोविज्ञान विभाग के सुधीर कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। डॉ. सुरेखा तोमर (भौतिकी), डॉ. आलोक (सांख्यिकी), डॉ. विवेक कुमार सिंह (जूलॉजी), डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा (हिंदी), डॉ. एसपी मौर्या (एग्रोनॉमी), डॉ. बृजेश चतुर्वेदी (होर्टिकल्चर), डॉ. हरिकांत (केमिस्ट्री) और डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (होर्टिकल्चर) सहित आठ कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। 
डॉ. अंजू जैन (अर्थशास्त्र), डॉ. एके सिंह (बॉटनी), डॉ. विनोद शर्मा (एजुकेशन) और डॉ. विपिन कुमार (कृषि) ने चुनाव अधिकारी की भूमिका का निर्वाहन किया। निवर्तमान महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ ने पूरी चुनावी प्रक्रिया का संचालन किया। महामंत्री डॉ. युवराज सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 


Post a Comment

0 Comments