न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 अप्रैल। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 सेलेक्शन चेस प्रतियोगिता 20 अप्रैल को एसएस पब्लिक स्कूल कमला नगर में खेली जाएगी।
इस प्रतियोगिता से प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी गाजियाबाद में 23 अप्रैल से आयोजित होने वाली स्टेट अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव संजय दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का जन्म एक जनवरी 2008 के बाद होना चाहिए। खिलाड़ी पंजीकरण के लिए 20 अप्रैल प्रात: 08 से 09 के मध्य अपने जन्म प्रमाण पत्र के साथ आयोजन स्थल पर संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments