जोड़ दर्द के मरीजों के लिए नि:शुल्क शिविर 24 को

  


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 अप्रैल । क्षत्रिय सभा, जिला आगरा द्वारा आइवी अस्पताल, मोहाली के सहयोग से 24 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विभव नगर स्थित अमित जग्गी मेमोरियल अस्पताल में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान और जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि शिविर में शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद और मोहाली के भूतपूर्व वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन तथा जोड़ प्रत्यारोपण आइवी हॉस्पिटल मोहाली के डायरेक्टर और हेड डॉ. भानु सलूजा खुद के द्वारा ईजाद की गई आधुनिकतम टीएमटी तकनीक के साथ मरीजों को निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश सिकरवार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, क्षत्रिय सभा राजपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिकरवार और ताजगंज के अध्यक्ष दिनेश सिंह सिकरवार एडवोकेट भी शिविर की तैयारियों और प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

मरीज अपने रजिस्ट्रेशन यहां कराएं

अमित जग्गी मेमोरियल अस्पताल, विभव नगर, किरन कंप्यूटर्स, 100 फुटा, शमशाबाद रोड, गजेंद्र सिंह परमार एचआईजी-114, नेहरू एनक्लेव, शमशाबाद रोड, श्री भगवती स्टोर, मिलिट्री रोड, राजपुर चुंगी, राजवीर सिंह राठौर, ए-47, सैनिक नगर, राजपुर चुंगी, महावीर सिंह सिकरवार दुर्गानगर, राजपुर चुंगी तथा अग्रवाल प्रोविजन स्टोर, मिलिट्री रोड, राजपुर चुंगी पर करा सकते हैं।

टीएमटी तकनीक है खास...

विगत 15 वर्षों में 15 हजार से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण कर चुके डॉ. भानु सलूजा ने इस मौके पर बताया कि इस शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ आधुनिकतम टीएमटी तकनीक के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमटी तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण बहुत आसान हो गया है। इसमें न्यूनतम रक्त क्षति के साथ छोटा चीरा लगता है। मात्र 15 से 20 मिनट में सर्जरी हो जाती है। सर्जरी के दूसरे दिन मरीज बिना सहारे के चलने लगता है। तीसरे दिन सीढ़ियां चढ़ सकता है। इस तकनीक से मरीज को कोई इंफेक्शन भी नहीं होता।


Post a Comment

0 Comments