रोमांचक मैच में फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 अप्रैल। कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर जारी द्वितीय स्वर्गीय सौमिक वर्मा मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को खेला गया मैच 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्लब पोरसा की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 37 ओवरों में सभी विकेट खोकर 122 ररन बनाए। करन तोमर  ने नाबाद 30 व पारस ने 21 रन बनाए। फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नवदीप ने पांच व तनिष्क यादव ने दो विकेट लिए। 
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 30 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। नवदीप ने 35 और जतिन सागर ने नाबाद 26 रन बनाए। स्टार क्लब, पोरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज ठाकुर, अथर्व, यथार्थ और आदर्श दुबे ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवदीप व डिफेंडर ऑफ व मैच का पुरस्कार करन तोमर को दिया गया।




Post a Comment

0 Comments