न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 अप्रैल। दीपक चाहर के अब तक आईपीएल में न खेलने के चलते आगरा के क्रिकेट प्रशंसक और खिलाड़ी पहले से ही निराश थे। अब कंफर्म हो चुका है कि वह इस पूरे आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। यहां तक कि उनका टी-20 वर्ल्ड कप खेलना भी तय नहीं है। बहरहाल अब एक बड़ी खबर यह भी है कि इस बार 14 करोड़ की बड़ी रकम में चेन्नई सुपर किंग्स के बिके दीपक चाहर को यह पूरी रकम गंवानी पड़ सकती है।
जी हां, ईशान किशन के बाद मेगा ऑक्शन में चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। सीएसके पिछले कुछ सालों में बेहद अहम खिलाड़ी रहे दीपक आईपीएल के शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए थे। वह एक महीने से अधिक समय से एनसीए में हैं। चोट के कारण दीपक के इस पूरे संस्करण से बाहर होने के कारण उनकी सालान सैलरी पर मोटा प्रहार किया है। अब नियमों के हिसाब से दीपक चाहर को फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई पैसा नहीं मिलेगा। मतलब आर्थिक पहलू से एकदम आसमान से जमीं पर आ गिरे हैं। दरअसल अगर खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले ही चोटिल हो जाता है, तो फ्रेंचाइजी कोई भी रकम नहीं चुकाता। अगर कोई खिलाड़ी सीजन में कुछ निश्चित मैचों के लिए उपलब्ध है, तो इसके लिए आम तौर कुल रकम का दस प्रतिशत पैसा खिलाड़ी को दिया जाता है।
जिस रकम में खिलाड़ी बिकता है, वह रकम तीन बार के लिए होती है। यानी तीन साल में 14 करोड़ की रकम 42 करोड़ हो जाती है। खैर इस बार दीपक को संभवत: 14 करोड़ की पूरी रकम गंवानी पड़ेगी।


0 Comments