800 से ज्यादा मरीजों का किया गया हार्ट एंड डायबिटीज परीक्षण

 

मरीजों की जांच करते डॉ. अरविंद जैन। साथ हैं लॉयंस क्लब विशाल के पदाधिकारी। 



-वॉल्व रिपलेसमेंट, हृदय सर्जरी के लिए मरीज चुने

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 अप्रैल। लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल व डॉ. दिव्या प्रकाश मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित 21वें नि:शुल्क हृदय व डायबिटीज जांच एवं निदान महाशिविर में 800 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अरविन्द जैन के नेतृत्व में शांति वेद हॉस्पीटल, सिकन्दरा में आयोजित शिविर में नि:शुल्क परीक्षण के साथ जांच व दवाओं का वितरण भी किया गया।
डॉ. अरविन्द जैन ने कहा कि डायबिटीज स्लो पॉयजन स्वीट है। डायबिटीज और हृदय रोग जुड़वा भाई बहन की तरह हैंं। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के साथ इसके अन्य अंगों पर पडऩे वाले प्रभाव व जटिलताओं को नजरअंदाज न करें। डॉ. तपिश साहू ने बताया कि पैरों में एहसास होना बंद हो जाए, पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, छोटे-छोटे धाव, चप्पलों का उतर जाना जैसे लक्षण हों तो इसे नजरअंदाज न करें। लापरवाही आपको आईसीयू या वेंटीलेटर पर पहुंचा सकती है। 
शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. एमसी गुप्ता ने सफल शिविर के लिए शुभकामनाएं दीं। क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लॉयन्स क्लब आगरा विशाल द्वारा सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. अजय प्रकाश, जितेन्द्र चौहान, सुनीता बंसल, चेयरपर्सन संजीव अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विवेक कांत गुप्ता,  पी.डी.जी रेनू नंदा, योगेश कंसल, रविन्द्र शाह, पारस अग्रवाल सुनील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, अजय बंसल, रवि खंडेलवाल, संजय बंसल,चंदर माहेश्वरी, प्रमोद गुप्ता, किशन अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल विजय सेठिया,आदि उपस्थित थे। संचालन विनय बंसल, राकेश अग्रवाल ने किया।   
गुरुग्राम फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल के डॉ. उद्गीथ धीर ने हृदय रोगियों का परीक्षण किया। आर्थिक रूप से कमजोर 3 मरीजों को वॉल्व रिप्लेसमेंट व हृदय की निशुल्क सर्जरी के लिए चुना गया। जिसकी दवा व ऑपरेशन का खर्चा ट्रस्ट द्वारा उठाया जाएगा।  

Post a Comment

0 Comments