👉पासवर्ड में स्मॉल कैपिटल दोनों तरह के लैटर का समावेश अवश्य करें
👉वैचारिक जागरण मंच की स्मार्ट क्लास में साइबर क्राइम पर दी जानकारी
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अप्रैल । वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मासिक स्मार्ट क्लास सम्पन्न हुई, जिसमें विषय था 'साइबर क्राइम से बचाव एवं उपाय'। महिलाओं ने विषय से संबंधित जमकर सवाल पूछे। इन सवालों के एक्सपर्ट ने जवाब दिए।
साइबर एक्पर्ट गौरव जैन ने बताया कि अपनी फेसबुक आईडी को कभी साइलेंट मोड पर ना छोड़ें। इसके साथ ही अपने आईडी पासवर्ड को क्रिएट करने में स्मॉल कैपिटल दोनों वर्ड्स का इस प्रकार इस प्रकार प्रयोग करें कि वह आसानी से हैकर्स के हाथ ना लगें। 72 डीपीआई से आपकी फोटो को कोई चेंज नहीं कर पाएगा।
इसके साथ ही महिलाओं की तमाम जिज्ञासाओं को गौरव जैन ने क्लीयर किया। एक्सपर्ट गौरव जैन गवर्नमेंट काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर महिलाओं को जागरूक करने की सामग्री तो है ही, साथ ही शिकायत दर्ज करने का भी प्रावधान है।
गौरव जैन ने क्राइम होने के 48 दिन के अंदर बैंक, आरबीआई, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के लाभ बताये। साइबर क्राइम एंड लॉ से जुड़े अपराधों के विषयों को विस्तार से समझाया।
संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। महासचिव दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, मधुबाला अग्रवाल आदि ने साइलेंट आईडी को डिलीट करने का तरीका भी सीखा।
इस अवसर पर एडवोकेट पंकज कुमार, एडवोकेट योगेंद्र, रजनीश त्यागी, ओमजी, मनोरमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, रितु अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, प्रतिभा तोमर, डिंपल गर्ग, मंजू यादव आदि ने अपनी-अपनी समस्या सामने रखकर उनका भली-भांति समाधान पाया।


0 Comments