अंडर-14 : जीडी गोयनका ने स्टार क्लब को छह विकेट से हराया



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 अप्रैल। कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेली जा रही द्वितीय स्वर्गीय सौमिक वर्मा मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में गुरुवार को खेले गए मैच में जीडी गोयनका क्रिकेट एकेडमी ने स्टार क्लब  पोरसा को छह विकेट से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्लब पोरसा ने निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। पारस ने 47 और करन तोमर ने नाबाद 30 रन बनाए। गोयंका चाहर क्रिकेट एकेडमी (ए) की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिज्ञान विक्रम सिंह ने दो विकेट लिए। 
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयंका चाहर क्रिकेट एकेडमी (ए) ने 19.4 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम के लिए अनुज वर्मा ने 60, नितीश ने नाबाद 34 और उज्ज्वल सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुज वर्मा व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार पारस को दिया गया। मैच के अंपायर प्रशांत सिकरवार व अमन वर्मा रहे। इस अवसर पर द्रवित शर्मा, फिरोज खान, शाहरुख खान, धीरज खंडेलवाल, किताब सिंह, अश्वनी, जतिन जूरैल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments