आगरा में भाजपा पर
जमकर बरसे अखिलेश
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आगरा आए। एक प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया, जिसमें वह योगी सरकार पर जमकर गरजते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी की तरफ नहीं देख रही है। महंगाई की वजह से त्राहि-त्राहि मची हुई है लेकिन योगी सरकार इस ओर ध्यान न देते हुए बुलडोजर का सहारा लेकर जनता का ध्यान भटका रही है।
अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे भीम नगरी समारोह में आना था लेकिन मैं नहीं आ सका। घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूं। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सरकार अवैध बनी है। बिना वैध-अवैध का फैसला हुए घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये संविधान को नहीं मानते। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये सब हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध बनी सरकार पर बुलडोजर कब चलेगा?
मृतक के परिजनों से मिले सपा मुखिया
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को आगरा में निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। मगर, इससे पहले वह पिछले दिनों भीमनगरी महोत्सव हादसे में घायल हुए लोगों से मिले। सबसे पहले वह पूर्व राज्यमंत्री व भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम के नगला पदमा स्थित आवास पर गए। यहां उन्होंने अजयशील गौतम के साथ ही उनके स्वजनों से मुलाकात की। इस हादसे में मृत पूर्व प्रधान राजू के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने राजू के स्वजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने निजी कार्यक्रम में शिरकत की। उसके बाद लगभग रात आठ बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सपा शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार, मधुसूदन शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, गौरव यादव, राजपाल सहित सपा नेता मौजूद रहे।
न्यायालय से भी संज्ञान लेने की मांग की
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की पहचान वसुधैव कुटुम्बकम है। सरकार इस पहचान को मिटाना चाहती है। जो परिवार मिल कर रहे हैं, उनके घर तोड़े जा रहे हैं। बिल्डिंग तोड़ी जा रही हैं। घरों में परिवार रह रहे हैं और वहां बुलडोजर चलाए जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले में न्यायालय से भी संज्ञान लेने की मांग की।

0 Comments