-इंटरमीडिएट में इस पैटर्न को 2025 में जोड़ा जाएगा
-9वीं और 11वीं में इंटर्नशिप कार्यक्रम भी लागू होंगे
न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ, 21 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2023 से नए पैटर्न से होगी। बोर्ड एग्जाम में एक प्रश्न बहुविकल्पीय होगा, जिसका आंसर ओएमआर शीट पर देना होगा। बता दें, इसी पैर्टन को साल 2025 से इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में भी लागू किया जाएगा। साथ ही छात्रों को रोजगार से जोडऩे के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में इंटर्नशिप कार्यक्रम को भी लागू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार आने वाले पांच सालों में सभी ब्लॉक में हाईस्कूल और इंटर कॉलेज की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा और खेल विभाग की आगामी योजनाओं के बारे में बताया. इसके तहत पांच सालों में तमाम स्कूलों का मूल्यांकन और सर्टिफिकेशन किया जाएगा। स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए कौशल विकास की ट्रेनिंग और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
योजना के तहत दो सालों के अंदर संस्कृत शिक्षा निदेशालय का भी गठन किया जाएगा। संस्कृत को आज के तकनीक से जोड़कर स्टूडेंट्स के लिए नए रोजगार पर काम किया जाएगा। इसके लिए 180 घंटे का सर्टिफिकेट और 360 घंटे का डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आने वाले 100 दिनों में राजकीय स्कूल में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। साथ ही सभी विद्यालयों की वेबसाइट, ई-मेल, बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू बनाने पर भी काम किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आने वाले 100 दिनों में राजकीय स्कूल में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। साथ ही सभी विद्यालयों की वेबसाइट, ई-मेल, बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू बनाने पर भी काम किया जाएगा।


0 Comments