न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 अप्रैल । संकल्प सेवा संस्था की एक और प्याऊ का शुभारंभ दीवानी स्थित मंदिर में जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने लोगों को जल पिला कर किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि विवेक संगल, जिला जज नीरज गौतम, नजारत प्रभारी/अपर जिला जज सुधीर कुमार, अपर जिला जज-प्रथम लोकेश नागरअपर जिला जज और मोहम्मद राशिद-अपर जिला जज ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण किया।
जिला जज ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन का आधार है और सबसे बड़ा पुण्य है। इस पुण्य कार्य के लिए संकल्प सेवा संस्था की सराहना की एवं संस्था एवं संस्था के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना दीं। संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि संस्था जल सेवा,रक्तदान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में कार्य करती है।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. सुफल राय, ओम प्रकाश चौधरी, डॉ. अमित गौड़, धर्मवीर कौशिक, एकता जैन, हर्ष, हेमंत भारद्वाज एडवोकेट, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, संतोष कुमार, मुनेंद्र रावत एडवोकेट,अर्जुन सिंह, पंकज कुलश्रेष्ठ, अंशुल पंडित, सलमान खान, संदीप परमार एडवोकेट, दीपक अग्रवाल, हिमांशु गहलोत एडवोकेट, रविन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


0 Comments