कॉस्मॉस क्रिकेट एकेडमी ने स्टार नेक्स्ट को 79 रन से हराया



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 22 अप्रैल। कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रहे द्वितीय सौमिक वर्मा मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेला गया मैच कॉस्मॉस क्रिकेट एकेडमी ने स्टार नेक्स्ट को 79 रन से हराकर जीता।
मैच में टॉस जीता कॉस्मॉस ने और पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में सभी विकेट खोकर 210 रन बनाए। सार्थक गुप्ता ने नाबाद 73, मनीष कुमार ने 25 व तनिश शर्मा ने 21 रन बनाए। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित माहौर व प्रिंस ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार नेक्स्ट क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.2 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। टीम के लिए गौरव राजपूत व अर्पण वाष्र्णेय ने 39-39 और ऋतिक ने 21 रन बनाए। कॉस्मॉस की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियंका लूथरा ने तीन और मनीष कुमार ने दो विकेट लिए। 
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सार्थक गुप्ता व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरव राजपूत को दिया गया। मैच के दौरान द्रवित शर्मा, फिरोज खान, मुन्ना सिकरवार, धीरज खंडेलवाल, जतिन जूरैल, शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments