नितेश दूसरी बार बने आगरा सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 अप्रैल । सदस्यों की शुभकामनाओं और एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के लिए नए संकल्पों के साथ आगरा सर्राफा एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। नितेश अग्रवाल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए सर्राफा व्यवसायियों की हर समस्या के निदान व एसोसिएसन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 
गौरतलब है कि छह अप्रैल को सर्वसम्मति से 15 सदस्यों की कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया गया था। इसके बाद कल शुक्रवार को धाकरान स्थित होटल मोती पैलेस में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। एमएलसी विजय शिवहरे ने समस्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। मुख्य चुनाव अधिकारी टीएन अग्रवाल व पवन दौनेरिया ने चुनाव सम्पन्न कराए। 
सभी पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर व शुभकामनाएं देकर किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारियों सहित एसोसिएशन के संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुधीर गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
  
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य...
अध्यक्ष: नितेश अग्रवाल, महामंत्री: अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष: प्यारेलाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष: मनोज गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता, विमल नयन फेहपुरिया, मयंक अग्रवाल, मंत्री: संजय वर्मा, अशोक गुप्ता, मनीष पारौलिया। सांस्कृतिक सचिव:मयंक जैन। मीडिया प्रभारी: सोनू गोयल, सहकोषाध्यक्ष: अशोक अग्रवाल। अंकेक्षक: अंकुर गोयल। प्रचार मंत्री: पंकज गर्ग।

Post a Comment

0 Comments