साहित्य, संगीत व रंगकर्म की त्रिवेणी ने किया भाव विभोर


भावना शर्मा की पुस्तक 'आगरा मुगल नहीं, ब्रजभूमि है' का भी लोकार्पण


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 17 अप्रैल। संस्था ताज लिटरेचर क्लब के पांच वर्ष पूर्ण होने पर रविवार शाम को सूरसदन में ब्रज लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। समारोह के अध्यक्ष व गीतकार प्रो. सोम ठाकुर और रामेंद्र मोहन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी कार्यक्रम में पहुंचे। 
ताज लिटरेचर क्लब की संस्थापिका भावना वरदान शर्मा की आगरा पर आधारित पुस्तक 'आगरा मुगल नहीं, ब्रजभूमि है' का लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी पम्मी सडाना ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। मिनी सडाना, रानी रल्हन, मीनू ढींगरा, पूजा कालरा, दीपा बरेजा, बिंदिया ढींगरा, पायल दुल्हानी और संध्या रावत ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस दौरान गीतकार प्रो. सोम ठाकुर, पूर्व विधायक चौधरी बदन सिंह, रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, डॉ. शशि तिवारी, पम्मी सडाना, एडीए वीसी डॉ. राजेंद्र पेंसिया, कवि डॉ. रामप्रकाश चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ताज लिटरेचर क्लब के संरक्षक व उद्यमी पूरन डाबर, महेश चंद शर्मा, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, पारस शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. योगिता ने किया।


Post a Comment

0 Comments