![]() |
| स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के घुटनों और जोड़ों के दर्द के लिए परामर्श देते डॉक्टर भानु सलूजा। |
-क्षत्रिय सभा के नि:शुल्क परामर्श शिविर में दस दर्जन से अधिक मरीज हुए लाभान्वित
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अप्रैल । क्षत्रिय सभा जिला आगरा ने रविवार को विभव नगर स्थित अमित जग्गी मेमोरियल अस्पताल में घुटने और जोड़ों की समस्या का नि:शुल्क परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में दस दर्जन से अधिक मरीज लाभान्वित हुए। इनमें अधिकतर घुटनों एवं जोड़ों के दर्द, नसों में दर्द, हाथ-पैरों के सुन्न होने, चलने व उठने-बैठने में तकलीफ और पैरों में सूजन आदि तकलीफ से परेशान लोग शामिल थे।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने भगवान भोलेनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के पूर्व वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन व आइवी हॉस्पिटल मोहाली के हैड डॉ. भानु सलूजा ने एक्स-रे, एमआरआई और अन्य पुरानी जांचें देखकर मरीजों को दवाइयों एवं व्यायाम सहित उचित परामर्श दिया ताकि उनको न केवल जोड़ों और घुटनों के दर्द से आराम मिले बल्कि जोड़ों और घुटनों की उम्र भी बढ़ सके।
डॉ. भानु ने ज्यादा तकलीफ वाले मरीजों को खुद के द्वारा ईजाद की गई टीएमटी तकनीक द्वारा घुटना-पुनर्निर्माण की सलाह दी। टीएमटी तकनीक से घुटना-पुनर्निर्माण बहुत आसान हो गया है। इसमें न्यूनतम रक्त क्षति के साथ छोटा चीरा लगता है। मात्र 15 से 20 मिनट में सर्जरी हो जाती है। सर्जरी के दूसरे दिन मरीज बिना सहारे के चलने लगता है। तीसरे दिन सीढिय़ां चढ़ सकता है।
कैंप में क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार, महानगर अध्यक्ष राकेश सिकरवार, क्षत्रिय सभा राजपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिकरवार, राजवीर सिंह राठौर, जीपी ठाकुर, महेश राघव, डाक्टर रानी परिहार, शोभा परमार, सोमा सिंह, अभय बंसल, सुहानी परमार ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।


0 Comments