Image

मरीजों की प्यास बुझाने के लिए एक और लिया ‘संकल्प’


 संकल्प सेवा संस्था ने एसएन

 की ओपीडी में शुरू की प्याऊ 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 अप्रैल। बढ़ती गर्मी में एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को पीने का पानी समुचित रूप में नहीं मिल रहा था। इसके चलते मरीज काफी परेशान थे। मरीजों की इसी समस्याओं को देखते हुये गुरुवार को संकल्प सेवा संस्था की नि:शुल्क पानी की प्याऊ का शुभारंभ  किया गया। प्याऊ पर आरओ के पानी को घड़ों में शीतल कर मरीजों की पिलाया जायेगा। 
प्याऊ का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ.प्रशांत गुप्ता, अशोक शिरोमणी-संरक्षक संकल्प सेवा संस्था एवं डॉ ब्रजेश शर्मा प्रमुख अधीक्षक एस एन मेडिकल कॉलेज ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने जलदान को हिंदू संस्कृति के अनुसार सर्वोत्तम दान बताया एवं संस्था को इस कार्य के लिये बधाई दी।
संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि प्याऊ पर आरओ के जल को घडों में शीतल कर एक वैतनिक कर्मचारी द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जल सेवा की जाएगी। विगत 10 वर्षों से संस्था इस कार्य को कर रही है एवं शीघ्र ही अन्य जगहों-इमरजेंसी,लेडी लॉयल हॉस्पिटल, आगरा सिविल कोर्ट में भी ऐसी प्याऊ शुरू करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सीपी पाल, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. यतेंन्द्र चाहर, डॉ.प्रदीप जैन, डॉ.योगेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव उपाध्याय, रविन्द्र राणा, धर्मवीर कौशिक, अर्जुन सिंह, मधु शर्मा, दीप बघेल, पंकज कुलश्रेष्ठ, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल जैन, सलमान खान, अनुराग शर्मा, नितिन उपाध्याय, त्रिलोक चौरसिया, अंशुल पंडित, नितिन चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments