न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 अप्रैल। कल हनुमान जन्मोत्सव है। शहर भर के प्रमुख मंदिर में आज से ही जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। कल सुबह से ही पूजा पाठ का दौर शुरू हो जाएगा।
आगरा, 15 अप्रैल। कल हनुमान जन्मोत्सव है। शहर भर के प्रमुख मंदिर में आज से ही जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। कल सुबह से ही पूजा पाठ का दौर शुरू हो जाएगा।
लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के महंत गोविंद उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे। देशी विदेशी फूलों से आकर्षक फूल बंगला सजाया गया है। मंदिर परिसर और बाहर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। सुबह दस बजे बाईपास रोड पर बने मंदिर के द्वार पर महापौर नवीन जैन ध्वजारोहण करेंगे। मंदिर में सायं पांच बजे महाआरती होगी। दिन भर शहनाई वादन और शहर के प्रमुख बैंड अपनी मधुर धुन बिखरेंगे। रात 12 बजे तक दर्शन होंगे। इसके अलावा सेंट जॉन्स चौराहा हनुमान मंदिर, क्लार्क शिराज हनुमान मंदिर, बल्केश्वर हनुमान मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु जुटेंगे और भंडारे के आयोजन होंगे।


0 Comments