ताज कार रैली में इस बार स्टार प्रतिभागी

 


-कोयम्बटूर के जाने माने रैली नेवीगेटर मुस्तफा भी इस रैली में प्रतिभागी बन रहे, कुछ प्रतिभागी दुबई से भी आ रहे

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 अप्रैल। जिला प्रशासन, यूपी पर्यटन एवं मोटर स्पोट्र्स क्लब आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 'द आगरा ताज कार रैली' का आयोजन 29 अप्रैल से एक मई तक किया जाएगा। आगरा मोटर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया ने बताया कि इस बार स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रतिभागियों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। कोयम्बटूर के जाने माने रैली नेवीगेटर मुस्तफा भी इस रैली में प्रतिभागी बन रहे हैं। कुछ प्रतिभागी दुबई से भी आ रहे हैं। अभी तक 20 रजिस्ट्रेशन सुपर सेवर में हुए हैं।
शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने बताया कि इस बार रैली में विख्यात यूटयूब ब्लॉगर कर्मजीत सिंह भी प्रतिभागी होंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है लेकिन उसके पास गाड़ी की व्यवस्था नहीं है तो उसे मोटर स्पोट्र्स क्लब किराये पर गाड़ी दिलवाने की व्यवस्था करेगा। इस बार प्रोफेशनल कैटेगरी में टोटल प्राइज मनी 2,00,000 है, जो कि विभिन्न कैटेगरी में बांटा गया हैै। इंडियन ऑयल कारपोरेशन रैली को स्पॉन्सर करेगा। 
क्लब के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए जाने माने रैलीकर्ता मूसा शरीफ आयेंगे। वह खेल रत्न नोमिनी-2021 रह चुके हैं। वह सात बार के नेशनल चैंपियनशिप विनर हैं। हेमन्त जैन ने बताया कि रैली के गेस्ट ऑफ ऑनर गरिमा अवतार रहेंगे। वह एक्स्ट्रीम रैली ड्राइवर व इंस्टाग्राम इन्फ्लूएन्सर हैं। यूपी टूरिज्म से डिप्टी डारेक्टर आरके रावत ने बताया कि रैली को आयोजित करने का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रशान्त जैन ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक ट्रेकिंग व टाइमिंग का उपयोग इस रेली में किया जायेगा। रैली के लिये रजिस्ट्रेशन http://www.mscagra.com पर कराया जा सकता है या अमित से 9897229999 पर संपर्क किया जा सकता है। वार्ता में राममोहन कपूर, अतुल्य कक्कड़, अर्पित अग्रवाल, गौरव सुखवानी, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, सुदेव बरार, रचित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments