न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 18 अप्रैल। कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड दयालबाग पर खेले जा रही द्वितीय सौमिक वर्मा मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को खेला गया जीडी गोयनका चाहर एकेडमी ने टाइटंस एकेडमी को 136 रन से हराकर जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयंका चाहर क्रिकेट एकेडमी (ए) टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। मयंक ने 61, नितीश ने 50, उज्ज्वल सिंह ने 35 व आशीष यादव ने 32 ररन बनाए। टाइटंस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानव, भारती सिंह व सिमरन ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस क्रिकेट एकेडमी की टीम 34.4 ओवरों में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मारुति ने 44 व भारती सिंह ने 19 रन बनाए। गोयंका चाहर क्रिकेट एकेडमी (ए) टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए विपिन सक्सेना व नमन ने 3-3 व शौर्य प्रताप ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक व डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार भारती सिंह को आयोजक सचिव द्रवित शर्मा ने प्रदान किया।


0 Comments