लेडी लॉयल हॉस्पिटल में शुरू संकल्प जल सेवा की प्याऊ

 
 प्याऊ का जल पिलाकर शुभारंभ करते डॉ. डीवी शर्मा और डॉ. रेखा गुप्ता। साथ में बृजेश पंडित एवं अन्य।

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 अप्रैल। संकल्प सेवा संस्था ने लेडी लॉयल हॉस्पिटल में प्याऊ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुुरुआत डॉ.रेखा गुप्ता (प्रमुख अधीक्षक, लेडी लॉयल हॉस्पिटल), हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा, कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी और  डॉ. नीलम रानी ने भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर डॉ. रेखा गुप्ता ने कहा कि इससे प्रसूताओं एवं बच्चों को सुविधा मिलेगी। उन्हें शीतल जल मिल सकेगा। डॉ. डीवी शर्मा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी की बहुत आवश्यकता है एवं संस्था का प्रयास अनुकरणीय एवं सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि जल्दी अन्य जगहों पर भी प्याऊ शुरू की जाएंगी।
इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. टीएन गालव, चीफ फार्मेसिस्ट डॉ. वीरेंद्र कुमार वाष्र्णेय, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ.चंद्रशेखर गुजल, डॉ. प्रवीण मिश्रा फार्मेसिस्ट एवं त्रिभुवन नारायण त्यागी, धर्मवीर कौशिक,डॉ. मदन मोहन शर्मा, संतोष कुमार, गौरव जैन, अर्जुन कुमार, अमर राजावत, अंशुल पंडित, दीप बघेल, अनुराग शर्मा, अशोक शर्मा, सलमान खान आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments