👉सेवा भारती की नई पहल, बेटियों के सम्मान से ही शक्तिशाली बनेगा देश
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 13 अप्रैल। सेवा भारती छावनी महानगर द्वारा विक्रम संवत्सर 2079 एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में ग्वालियर रोड स्थित नारायण रिसोर्ट पर बुधवार को विशाल कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मलिन बस्तियों से वाहनों द्वारा लाकर 2100 दलित कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। उनके पैर छूकर कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद लिया। फिर उनको भोजन प्रसादी ग्रहण कराकर उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर सेवा भारती के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य गंगाराम और राष्ट्रीय सेवा भारती के ट्रस्टी सतीश अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने इस अनूठी नेक पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन और सम्मान से ही शक्तिशाली हिंदुस्तान का निर्माण किया जा सकता है।
समारोह की अध्यक्षता एमएलसी विधायक डॉ. आकाश अग्रवाल ने की। पूर्व विधायक महेश गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल एडवोकेट ने किया।
सेवा भारती छावनी महानगर के संरक्षक दिनेश बंसल, अध्यक्ष डॉक्टर पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल, महेश त्यागी, ऋषि गुप्ता, झम्मन सिंह कुशवाह, डॉ. मंजू सिंघल, शुभम सिंघल ने व्यवस्थाएं संभालीं। समाजसेवी भगवानदास बंसल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश गर्ग, महामंत्री सूर्य नारायण मिश्र, मुकेश गुप्ता, अरुण गर्ग, हेम सिंह परिहार, महेंद्र सिंह बघेल, रामबाबू यादव, मदन मोहन उपाध्याय, रीता बघेल, मीरा कुशवाह, चंद्रकांता परिहार और गनेश मौर्य आदि भी शामिल रहे।


0 Comments