आगरा की लड़कियां बिना मैच खेले बनी मंडलीय हॉकी चैंपियन


 -माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में आगरा के अलावा कोई अन्य टीम नहीं आई
-मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी का इंतजार करती रही आगरा की टीम, दोपहर बाद हुई विजेता की घोषणा
- गोपीचन्द शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज आगरा की टीम अब खेलेगी प्रदेशीय प्रतियोगिता

न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 23 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-17 बालिका नेहरू हॉकी प्रतियोगिता आगरा ने जीत ली है। मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आगरा के मंडल के अन्य जनपदों से कोई टीम नहीं आई। केवल आगरा जनपद की गोपीचन्द शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की टीम ही मैदान पर उपस्थित हुई। 
मंडलीय और जनपदीय क्रीड़ा सचिव ने सभी टीमों को प्रतियोगिता की सूचना पहले ही दे दी थी लेकिन फिर भी कोई टीम नहीं आई। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक टीमों का इंतजार किया गया। अंत में मंडलीय सचिव,  जनपदीय सचिव व संयोजिका के संयुक्त निर्णय के बाद गोपीचन्द शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता घोषित कर दिया गया। अब आगरा की यह टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। 
पुरस्कार वितरण संयोजिका प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी गर्ग व अशोक बघेल ने संयुक्त रूप से विजेता को ट्रॉफी प्रदान कर और प्रमाण पत्र वितरित कर किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मॉस्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, संजय नेहरू, मंडलीय सचिव अशोक बघेल, जनपदीय सचिव रीनेश मित्तल, केपी सिंह यादव, सुधा चाहर, गुरुप्यारी, निकिता माहेश्वरी, संध्या शुक्ला, नाजरीन, प्रियंका पाण्डेय, मोहिनी, प्रभुदयाल एवं हिमानी तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन गुरुप्यारी ने किया।

Post a Comment

0 Comments