न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 23 अगस्त। मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आगरा ने जीत ली है। आगरा की जीत में महर्षि परशुराम इंटर कालेज और सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज के श्रेष्ठ प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। इसी के चलते आगरा जनपद बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में 41 स्वर्ण व 10 रजत सहित कुल 51 पदक जीतकर लगातार 12वीं बार ओवर आल चैम्पियन बना।
श्री सनातन धर्म बल्केश्वर के प्रांगण में वर्ष माध्यमिक विद्यालयीय मण्डलीय अंडर-14, 17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आगरा ने कुल 562 अंक लेकर चैम्पियन बनकर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी। फिरोजाबाद सात स्वर्ण, नौ रजत व एक कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीतकर कुल 152 अंक लेकर उपविजेता बना। मथुरा चार स्वर्ण, 12 रजत व छह कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक जीतकर कुल 146 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मनोज कुमार ने किया। पुरस्कार वितरण मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा मण्डल आरपी शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक,आगरा मनोज कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर किया। मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आगरा जनपद में होने वाली उत्तर प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में अधिक से अधिक पदक जीतने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक नरेन्द्र तनेजा, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. तरून शर्मा, डॉ. चतुर सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की सीईओ संगीता शर्मा, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, दिग्विजय सिंह, सौरभ सिंह, केपी सिंह यादव, अजय चौधरी, रामवीर सिंह यादव, वीना गांधी, विदुषी सिंह, अंकिता जोशी, चंचल आहूजा, प्रियंका यादव, पूनम सिंह, देवजीत घोष, रूपेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। उपरोक्त प्रतियोगिता वरिष्ठ ताइक्वान्डो प्रशिक्षक पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा, पवन कुमार यादव, करन वर्मा, मृत्युन्जय कुमार, आलोक, मनोज कुमार पाल, निखिल अग्रवाल, शिवम कुमार गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राहुल सैनी, गौतम कुमार व शिवानी सविता द्वारा सम्पन्न कराई गई। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती पीयूष शर्मा द्वारा किया गया।



0 Comments