एएसआईएससी शूटिंग में अवनी, अनुसा, नायशा, मिताली ने जीते गोल्ड



👉मसूरी के सेंट जॉर्जेज कॉलेज में हुई एएसआईएससी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता

✌सेंट एंथनीज और सेंट पॉल्स की बालिकाओं ने किया प्रतिभाग, सेंट एंथनीज कॉलेज उपविजेता रहा 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 31अगस्त। मसूरी के सेंट जॉर्जेज कॉलेज में हुई एएसआईएससी उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में आगरा के शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा के सेंट एंथनीज स्कूल व सेंट पाल्स स्कूल की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सेंट एंथनीज स्कूल उप विजेता रहा। आगरा लौटने पर सदस्यों का स्कूलों में भव्य स्वागत किया गया
अंडर-14 में अवनी दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर - 14 की 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट एंथनीज की गार्गी सिंह ने रजत पदक जीता। अंडर-14 में टीम स्पर्धा में गार्गी, अदविका व वंशिका अग्रवाल ने रजत पदक जीता।
अंडर-19 की 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में टीम स्पर्धा में नव्या जैन, फरद चौधरी, मनस्वी साहनी ने रजत पदक जीता।
अंडर-17 में सेंट पॉल्स स्कूल की माही जैन ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग में अनुसा राघव, नायशा, मिताली मित्तल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 की 10 मीटर पिस्टल ओपन साइड में अनुसा राघव ने रजत और मिताली मित्तल ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में टीम स्पर्धा में दिव्या परी, दीक्षा व माही जैन ने रजत पदक जीता।



टीम कोच विक्रांत सिंह तोमर व राहुल सक्सेना के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सेंट एंथनीज स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लूसी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए हर्ष जताया। इस अवस पर रघुनाथ यादव, संतोष पाल, लोकेश, अपर्णा राठौर, नेहा यादव, रवि भूषण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments