-पूमसे बालिका वर्ग में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल चैंपियन
-फाइट जूनियर बालिका वर्ग में आगरा वनस्थली विद्यालय और बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज विजेता रहे
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। 32वीं आगरा जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता बालक वर्ग में स्वामी बाग स्कूल ने और बालिका वर्ग में लक्ष्मण पार्क स्कूल ने जीत ली है।
किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार के प्रांगण में खेली गई इस 32वीं आगरा जिला सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर-बालक एवं बालिका-फाइट एवं पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बालक वर्ग में स्वामी बाग स्कूल आठ स्वर्ण, तीन रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर कुल 172 अंकों के साथ ओवर ऑल विजेता रहा। यूनिवर्सल ताइक्वांडो एकेडमी चार स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक सहित 91 अंक लेकर उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में लक्ष्मण पार्क क्लास छह स्वर्ण दो रजत व दो कांस्य पदक जीतकर 96 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता रहा। आगरा वनस्थली विद्यालय चार स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य सहित 91 अंक लेकर उपविजेता रहा।
फाइट सब जूनियर बालिका वर्ग में शिवि ताइक्वांडो क्लास और बालक वर्ग में यूनिवर्सल ताइक्वांडो एकेडमी विजेता रही। फाइट कैडैट बालिका वर्ग में लक्ष्मण पार्क क्लास और बालक वर्ग में एकलव्य ताइक्वांन्डो एकेडमी विजेता रही। फाइट जूनियर बालिका वर्ग में आगरा वनस्थली विद्यालय और बालक वर्ग में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज विजेता रहे। फाइट सीनियर बालिका वर्ग में स्वामी बाग स्कूल, सीनियर बालक वर्ग डॉलीज पब्लिक स्कूल विजेता रहा। पूमसे बालिका वर्ग में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। बालक वर्ग में स्वामी बाग स्कूल विजेता रहा।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला अघिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, आगरा जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा, चेयरमैन किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल वीके मित्तल व सुनैना नाथ ने किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सीईओ संगीता शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन व सचिव पंकज शर्मा ने संचालन किया।


0 Comments