-एमडी जैन उपविजेता और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज विजेता रहा। एमडी जैन इंटर कॉलेज दूसरे और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज बल्केश्वर में खेली गई इस प्रतियोगिता में 33 विद्यालयों के 125 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आठ स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य सहित कुल 21 पदकों के साथ महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज लगातार सातवीं बार ओवर ऑल विजेता बना।
एमडी जैन इंटर कॉलेज चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य सहित उपविजेता रहा। तीसरे स्थान पर रहे महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज ने एक स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता का विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती पीयूष शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व खिलाडिय़ों की फाइट प्रारम्भ कर किया। पुरस्कार वितरण संयोजक प्रधानाचार्य राकेश दत्त शर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर किया।
इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की सीईओ संगीता शर्मा, संजय नेहरू, चौधरी हरपाल सिंह चाहर, सौरभ गुप्ता, अमित शर्मा, रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, सौरभ सिंह, केपी सिंह यादव, गोविन्द सिंह, मोहन चौहान, ब्रजेश कुमार, रामवीर सिंह यादव, चंचल आहूजा, प्रियंका यादव, पूनम सिंह, देवजीत घोष, रूपेश अग्रवाल, उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता वरिष्ठ ताइक्वान्डो प्रशिक्षक पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा, पवन कुमार यादव, करन वर्मा, मृत्युन्जय कुमार, नितिन बघेल, आलोक, मनोज कुमार पाल, निखिल अग्रवाल, शिवम कुमार गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राहुल सैनी व शिवानी सविता ने संपन्न कराई।



0 Comments