सीनियर सिटीजन परिचय सम्मेलन में अब तक चार दर्जन पंजीकरण पूरे


-29 अगस्त को सीनियर सिटीजन चुनेंगे अपने लिए जीवनसाथी

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 अगस्त । 50 वर्ष की उम्र से ऊपर के विधुर, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या अविवाहित लोगों के जीवन में खुशी के रंग भरने के लिए गुजरात का अनुबंध फाउंडेशन आगरा में पहली बार सीनियर सिटीजन्स के लिए नि:शुल्क परिचय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। 
फतेहाबाद रोड पर राजनगर स्थित होटल स्विस ग्रांड में 29 अगस्त सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम संयोजक जगदीश मित्तल ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक 50 से 80 वर्ष की उम्र वाले चार दर्जन से अधिक सीनियर सिटीजन महिला-पुरुष अब तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। प्रक्रिया अभी भी जारी है। इच्छुक वरिष्ठ जन अपना नि:शुल्क पंजीकरण परिचय सम्मेलन में मौके पर भी करवा सकते हैं। एक फोटो, आधार कार्ड, जीवनसाथी का मृत्यु प्रमाण पत्र या डाइवोर्स पेपर की छाया प्रति लेकर आना जरूरी है। अधिक जानकारी जानकारी के लिए नटूभाई पटेल से 98251 85876 पर या जगदीश मित्तल से 63986 68019 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण..रामस्वरूप रमेश चंद भट्टे वाले सेवला, ग्वालियर रोड (8881293478), धर्म साड़ी सेंटर, लक्ष्मी मार्केट बेलनगंज (9412064400), डॉक्टर सर्जीको मेडिकल सिस्टम्स, 7, सिद्धार्थ एन्क्लेव, मऊ रोड (9319111911), नवनीत गर्ग, रामनगर कॉलोनी,चर्च रोड (8630582587)।

Post a Comment

0 Comments