-शनिवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आईएसबीटी का निरीक्षण किया
-साफ-सफाई और बस स्टैंड परिसर में गड्ढोंं को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 अगस्त । अब अंतर्राज्यीय बस स्टैंड (आई.एस.बी.टी) पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। शनिवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आईएसबीटी का निरीक्षण किया। जिसके दौरान कहा कि जल्द ही पीपीपी मॉडल के तहत आईएसबीटी का कायाकल्प कराया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने बताया कि आईएसबीटी पर विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उन्होंने निरीक्षण किया। पूरे बस स्टैंड का लुक एयरपोर्ट जैसा दिखेगा। इसको अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बस स्टैंड के पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। बस स्टैंड परिसर में गड्ढोंं को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की। यात्रियों से भी उन्होंने बातचीत की।
इस अवसर पर आरटीओ पीके सिंह, आरएम अशोक कुमार, एसएम अनुराग यादव, एआरएम जयकरण सिंह, आईएसबीटी इंचार्ज चंद्रहंस, एसएसआई अनिल शर्मा मौजूद मौजूद रहे।


0 Comments