Image

जगन्नाथ मंदिर में पंचामृत व पंचगव्य से हुआ कन्हैया का अभिषेक


-कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया जन्माष्टमी महामहोत्सव 
-शनिवार को नन्दोत्सव पर होगी दही हांडी प्रतियोगिता, भंडारे व छप्पन भोग का होगा आयोजन

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 अगस्त। शंखनाद और राधे-कृष्णा कीर्तन के साथ मंत्रोच्चारण और विधि विधान से जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में कन्हैया का अभिषेक किया गया। प्रातः 4.30 बजे मंगला आरती के साथ प्रारम्भ हुए जन्माष्टमी महामहोत्सव में भगवान के अलौकिक श्रंगार के साथ श्रंगार आरती, दर्शन आरती, गौर आरती, उत्थापन आरती, महाआरती सहित कुल आठ विशेष आरती की गईं।



जगमग रोशनी से नहाए व फूलों से सजे मंदिर में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 
सांय 5-7 बजे तक इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने श्रीकृष्ण की कथा का वर्णन किया। के बाद शाम 7:00 बजे भक्तों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रात्रि 10 बजे महाअभिषेक के उपरान्त भगवान का अलौकिक श्रंगार किया गया।



रात 12 बजे दर्शन महाआरती के आयोजन में सैकड़ों भक्तों की भीड़ भगवान के दर्शन के लिए ललायित थी। हर तरफ श्रीहरि के जयकारे गूंज रहे थे। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, आशु मित्तल, संजीव मित्तल, राहुल बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
नन्दोत्सव में आज होगी दही हांडी प्रतियोगिता
आगरा। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे से दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें 21 हांडिया सजाई गईं हैं, जिन्हें तोड़ने के लिए 8-8 भक्तों की टीम बनी हैं। जो सर्वाधिक हांडी तोड़ेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद जी के जन्म दिवस के मौके पर व्यास पूजा, छप्पन भोग व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Post a Comment

0 Comments