नेहरू हॉकी में खालसा इंटर कॉलेज ने जीते दोनों खिताब

 

-दोनों वर्गों में केवल डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज और एमडी जैन ने ही किया प्रतिभाग
-एक-एक ही मैच खेलकर हुआ विजेता का फैसला, हॉकी में यह निराशाजनक स्थिति 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 20 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की बालक वर्ग की नेहरू हॉकी प्रतियोगिता सब जूनियर (15 वर्ष आयु) और जूनियर (17 वर्ष आयु) डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को हराकर जीत ली है। प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का का शुभारंभ सरदार जगदीप साहनी व अमरजोत साहनी ने संयुक्त रूप  से किया। दोनों वर्गों में दो-दो टीमें थीं। हॉकी जैसे खेल के लिए यह बेहद निराशाजनक स्थिति है। सब जूनियर के फाइनल मुकाबले में खालसा इंटर कॉलेज की टीम ने एमडी जैन इंटर कॉलेज की टीम को को 3-0 से हराकर जनपदीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम की ओर से आरेज, अमन और आकाश ने एक-एक गोल अपनी टीम के लिए किया।
वहीं जूनियर वर्ग में डीवीएसएस खालसा इंटर कॉलेज की टीम एमडी जैन इंटर कॉलेज को 6-0 से हराकर विजेता बनी। विजेता टीम की ओर से इरफान ने दो, अरबाज, फैजल, रिहाज और विनय ने 1-1 गोल किए। मैचों निर्णायक रहे राष्ट्रीय अंपायर और तकनीकी अधिकारी हॉकी इंडिया अमिताभ गौतम, शाहिद अली, अजय कुमार सिंह राजपूत, दिलीप शर्मा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, संजय बंसल प्रधानाचार्य, हरपाल सिंह चाहर जिला अध्यक्ष व्यायाम शिक्षक संघ, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रवि प्रकाश,मंडलीय सचिव अशोक बघेल, जनपदीय सचिव रीनेश मित्तल, कमल सिंह, सुनील चंदेल, महावीर अग्रवाल, पदमा सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।
विजेता और  उपविजेता टीमों को पुरस्कार हरजोत सहानी  एवं राजीव सोई ने संयुक्त रूप से किया। संचालन के पी सिंह एवं संजय नेहरू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप जैन ने किया।


Post a Comment

0 Comments