न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा 25 अगस्त। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में ताजनगरी की सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार, संपादक, समीक्षक और समाजसेवी डॉ. मधु भारद्वाज को महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वे अभी तक संगठन में जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) का दायित्व कुशलतापूर्वक सँभाल रही थीं।
ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में समाहित करने वाले भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा स्थापित इस संगठन के प्रदेश महामंत्री पंडित आचार्य राजेश शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने आगरा आकर मनोनयन का यह पत्र डॉ. मधु भारद्वाज को स्वयं प्रदान किया।
इस मौके पर डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज की महिलाओं को संगठित, जागृत और वैचारिक रूप से संपन्न कर समाज व राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगी।उल्लेखनीय है कि डॉ. मधु भारद्वाज भारतीय हिंदी परिषद इलाहाबाद, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग, नागरी प्रचारिणी सभा आगरा, गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, आगरा महानगर लेखिका समिति, ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, साहित्य साधिका समिति, संस्कार भारती कला साधिका समिति और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन सहित कई महत्वपूर्ण स्थानीय और राष्ट्रीय संगठनों से जुड़कर हिंदी साहित्य, संस्कृति, राजभाषा और समाज की सेवा में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।


0 Comments