माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय हॉकी में आगरा ने जीते दोहरे खिताब

 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की गण्डलीय बालक हॉकी प्रतियोगिता अंडर -14 और 19 दोनों वर्गों में आगरा में जीत ली है। प्रतियोगिता का  आयोजन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम के हॉकी मैदान पर किया गया।
 अंडर-19 आयु वर्ग के पहले मैच में पहले मैच मैच में आगरा ने फिरोजाबाद को 3-0 से हराया। फाइनल में आगरा ने टाईब्रेकर मे मधुरा को 3-0 से  हरा कर खिताब जीता। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में आगरा ने मथुरा को हराकर खिताब जीता।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ अशोक वर्मा प्रधानाचार्य नगर निगम इंटर कालेज,  राम अवतार प्रधानाचार्य सार्वजनिक इंटर कालेज इरादतनगर, संयोजक प्रशान्त सिंह प्रधानाचार्य एन. सी. वैदिक  एवं  श्रीमती  अंजलि नाकरा प्रधानाचार्य श्रीमती बी. डी. जैन गर्ल्स इंटर कालेज, अशोक बघेल, मण्डलीय क्रीड़ा सचिव, रीनेश मित्तल जनपदीय क्रीडा सचिव, संजय गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण संयुक्त शिक्षा विदेशक  आर.पी. शर्मा, डा. अनिल वशिष्ठ, प्रशान्त सिंह अंजलि नाकरा, डा. रामअवतार ने किया। निर्णायक की भूमिका में प्रशान्त शुक्ला, धर्मेश, अमित सक्सेना और मधु थे । प्रतियोगिता डायरेक्टर  संजय गौतम थे। इस अवसर पर प्रशान्त शर्मा, प्रभात तिवारी, लक्ष्मीकांत, एन.के. बिन्दु, दीवान सिंह, बौद्ध शेखर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments