जनकपुरी में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम ने कसी कमर



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 अगस्त। इस बार दयालबाग में जनकपुरी महोत्सव 21 से 24 सितंबर तक मनाया जाएगा। जनकपुरी महोत्सव समिति दिन-रात तैयारियों में जुटी है। अब उनके साथ जिला प्रशासन भी इसकी तैयारियों में जुटने लगा है। 
इस क्रम में  सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों ने जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण किया और जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय पर समिति के पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा की। समूचे जनकपुरी क्षेत्र में पर्याप्त विद्युत, साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई के साथ-साथ नाली, सडक़, खरंजों की मरम्मत के लिए योजना बनाई गई। जनक महल का भ्रमण कर लोगों के आने जाने के लिए रूट प्लान पर मंथन किया गया। 
नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जनकपुरी समिति की तरफ से प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। आयोजन से पूर्व सारे कार्य निपटा दिए जाएंगे। 
इस दौरान उप नगर आयुक्त विकास सैनी, आगरा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, जोनल अधिकारी एके सिंह, एई एसके ओझा, एई लाइट अभिजीत यादव, अग्रहरि, जेई इंद्रजीत सिंह, जैडएसओ महेंद्र सिंह और एसआई राज बहादुर मौजूद रहे। 
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग (तपन), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री रामचरन शर्मा, मनोज अग्रवाल, राजीव जैसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश नौहवार, पार्षद अमित दिवाकर, विधिक सलाहकार सुभाष गिरी, प्रेमदास चौधरी, एसपी भारद्वाज, तिलकधारी शर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल सक्सेना, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments