-चार से 11 सितम्बर तक ताजनगरी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रथयात्रा करेगी भ्रमण
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 29 अगस्त। अग्रोहा धाम (हिसार) से प्रारम्भ हुए 21 जन आशीर्वाद रथ में से एक रथ चार सितम्बर को ताजनगरी पहुंचेगा। चार से 11 सितंबर तक शहर व ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी के मंदिर के लिए वैश्य समाज को जागरूक करेगा। रथयत्रा का शुभारंभ चार सितम्बर को प्रात: आठ बजे कमला नगर स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन से होगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा लोहामंडी महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी ब्रज प्रदेश संरक्षक विनय अग्रवाल, चेयरमैन ब्रज प्रदेश, जिला महामंत्री मुरारीलाल गोयल ने दी। कार्यक्रम में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री संजय सिंघल, जिला ब्रज प्रदेश प्रभारी सुमन गोयल, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अश्वनि अग्रवाल, नेमीचंद अग्रवाल, हरेन्द्र अग्रवाल, अरुण गोयल, देववेन्द्र गोयल, सुरेश चंद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पियूष गोयल, हरिओम गोयल, राम अग्रवाल, केअम सिंघल, सिवराम सिंघल, सुनील अग्रवाल, निशा सिंघल, विनीता अग्रवाल, शशि गोयल, राखी अग्रवाल, सिम्पल अग्रवाल, मीनू सिंघल आदि उपस्थित थीं।
500 करोड़ की लागत से बनेगा मंदिर
लगभग पांच हजार वर्ष से अधिक पुराने इतिहास को समेटे अग्रोहा धाम (हिसार) पुन: भारत के धर्म केन्द्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। जिसमें आगरा के दानवीरों का भी विशेष सहयोग रहेगा। लगभग 500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे वैश्य समाज की कुलदेवी माता लक्ष्मी के मंदिर के लिए आगरा के घर-घर से सहयोग दिया जाएगा। भारतीय संस्कृति का केन्द्र यह मंदिर 108 फुट ऊंचा, 108 फुट चौड़ा व 108 फुट लम्बा होगा। जहां सभी मूर्तिया व सिंहासन चांदी के होंगे।
ये होगा रथयात्रा मार्ग
चार सितम्बर को कमला नगर, बल्केश्वर, रामबाग, ट्रांस यमुना, न्यू आगरा दयाल बाग, 5 सितम्बर को जयपुर हाउस प्रताप नगर, मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, आवास विकास, पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम। 6 सितम्बर को डिफेन्स एस्टेट, सेवला, राजपुर चुंगी, ताजगंज। 7 सितम्बर को मारुति एस्टेट, केदार नगर, शाहगंज, अर्जुन नगर, सुल्तानपुरा, सदर नौलक्खा। 8 सितम्बर को मातंगी जीवनी मंडी, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, अग्रसेन चौक, राजामंडी, लोहामंडी महाराजा अग्रसेन भवन। 9 सितम्बर को सैंया, खेरागढ़, जगनेर, कागारौल। 10 सितम्बर को फतेहपुर सीकरी, किरावली, अछनेरा, रुनकता। 11 सितम्बर को आगरा रथयात्रा समापन समारोह शाम 4 बजे महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर।


0 Comments