-श्री गिर्राज जी सेवा मंडल के सदस्यों ने मनाया नन्दोत्सव, बधाईयां देकर लुटाए उपहार
-बृज की महारानी राधारानी और श्रीकृष्ण के जयकारों संग यशोदा मैया स्वरूप की हुई प्रतियोगिता
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 26 अगस्त। श्री गिर्राज जी सेवा मण्डल की हर सदस्या यशोदा मैया थी और आयोजन स्थल पुरुषोत्तम ग्रीन मानों ब्रज भूमि। ब्रज के लाड़ले कन्हैया के जन्म पर हर तरफ श्रीकृष्ण और ब्रज की महारानी राधारानी के जयकारे गूंज रहे थे। मौका था श्री गिर्राजजी सेवा मण्डल द्वारा आयोजित नन्दोत्सव का।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मधु बघेल, मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, मयंक अग्रवाल ने श्रीकृष्ण व राधारानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्रज की मण्डली द्वारा राधा-कृष्ण के स्वरूपों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी सदस्यों को मानों झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर मण्डल की सदस्याओं आशी अग्रवाल व शिवानी अग्रवाल द्वारा यशोदा मैया के स्वरूप की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में यशोदा मैया के रूप में ममता के विभिन्न रूप देखने को मिले।
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के नन्द में ढेरों खेल खिलौने और उपहार भी लुटाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय सिंघल, वीरेन्द्र सिंघल, बालमुकुन्द गोयल, विशाल बंसल, विजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कविता, रैनी, ज्योति, सोनाली, भावना, मनीषा, रुचि, कल्पना, अलका, काजल, कमलेश, प्रियंका आदि उपस्थित थीं।


0 Comments