न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 25 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयी बालिका मण्डलीय हॉकी प्रतियोगिता आगरा ने मथुरा को हराकर जीत ली है। प्रतियोगिता गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में खेली गयी।
पहले मैच में मथुरा ने फिरोजाबाद को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आगरा और मथुरा की टीमों के मध्य संघर्षपूर्ण मैच हुआ। इसमें आगरा ने पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से जीत हासिल की। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन बी. डी. जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अंजली नाकरा, नगर निगम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक वर्मा, एन. सी. वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रशान्त सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव अशोक बघेल, जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, ललित पाराशर, वैशाली, एन. के. बिन्दु, ज्योति सोनी, एकता गौड़, अंजू जैन, रेनू सिंह, स्वाति, राजेश गुप्ता, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
निर्णायक मण्डल में संजय गौतम, प्रशान्त शुक्ला, अमित सक्सेना, धर्मेश सिंह, मधुकुमारी आदि रहे। पुरस्कार वितरण संयुक्त शिक्षा निदेशक आर. पी. शर्मा एवं रत्नमुनि जैन के प्रधानाचार्य अनिल वशिष्ठ ने किया।


0 Comments