-भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के लोग उत्साह और उमंग में डूबे
-पवित्र ज्योत के विसर्जन से बल्केश्वर स्थित भगवान झूलेलाल घाट जगमगाया
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अगस्त । राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा चालिहा महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। एक ओर जहां भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के लोग उत्साह और उमंग में डूबे थे, वहीं भगवान की पवित्र ज्योत के विसर्जन से बल्केश्वर स्थित भगवान झूलेलाल घाट जगमगा रहा था। हर तरफ आयो लाल झूलेलाल के जयकारे गूंज रहे थे।
महोत्सव का आयोजन कमला नगर स्थित महासंघ के कार्यालय पानी के टंकी के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ योगी रुद्रनाथ ने भगवान की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक जीवतराम करीरा, जितेन्द्र त्रिलोकानी, श्याम भोजवानी, महेश मंगरानी, चंद्रप्रकाश सोनी, हेमन्त भोजवानी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सिंधी समाज के लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व देर रात तक भंडारे का भी आयोजित किया गया। महासंघ के अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया कि चालिया महोत्सव भगवान झूलेलाल जी की 40 दिन की उपासना ब्रत करने के बाद अंतिम दिन हर्षोल्लास के साथ समापन किया जाता है। महासचिव मनोहर लाल हंस ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि महासंघ 42 वर्षों से समाजिक कार्यक्रम करता आ रहा है, इसी कड़ी में चालिया महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में भगवान की ज्योत का विसर्जन बल्केश्वर स्थित झूलेलाल घाट पर किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष खेमचंद तेजानी, सुशील नोतनानी, रामचंद्र हंसानी, गिरधारीलाल करमचंदानी, नंदू आसवानी, मोहित सोनी, राजू खेमानी आदि उपस्थित थे।


0 Comments