न्यूज स्ट्रॉक
आगरा, 30 अगस्त। रोटरेक्ट क्लब आगरा के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर फतेहाबाद रोड स्थित स्लम एरिया में गरीब बच्चों को पहनने के लिए कपड़ों का वितरण किया गया।
रोटरेक्ट क्लब के पदाधिकारियों ने इस सेवा कार्य को पूरे उत्साह से किया। गरीब और जरूरतमंद बच्चे भी इन कपड़ों को पाकर काफी खुश दिखे। रोटरेक्ट क्लब के इस सेवा कार्य में कमला नगर स्थित सेक्रेट मदर स्कूल का भी अहम योगदान रहा। यहां पढ़ाई कर रहे बच्चों के अभिभावकों ने क्लब को बड़ी संख्या में वस्त्र उपलब्ध कराए।
सेवा कार्य के दौरान रोटरेक्ट क्लब के प्रेसिडेंट राहुल उपाध्याय, सचिव सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष आस्तिक जैन, सार्जेंट एट आर्म निवेश चतुर्वेदी, डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल सर्विसेज कुशाग्र मौजूद रहे। सेवा कार्य सीनियर रोटेरियन मनोज कुमार, डॉ. आलोक मित्तल, आशीष अग्रवाल आदि के निर्देशन में पूरा हुआ।


0 Comments