न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 अगस्त। डिजिटल इंडिया की तर्ज पर जनकपुरी महोत्सव भी अब डिजिटल हो गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर हैंडल के माध्यम से ताजनगरी के साथ-साथ देश-विदेश के करोड़ों राम भक्त अब घर बैठे हर दिन जनकपुरी महोत्सव का अपडेट लेते हुए उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद ले सकेंगे।
मंगलवार को जनकपुरी महोत्सव समिति के 100 फुटा रोड, दयालबाग स्थित कार्यालय पर पोस्टर लॉन्चिंग के साथ आईटी सेल का शुभारंभ किया गया। आईटी सेल में शामिल वैभव कक्कड़, आदित्य शर्मा, त्रिशार दयानी, रोनित गुप्ता और कुणाल शर्मा सहित पांच युवाओं की टीम मौजूद रही।
आईटी हेड वैभव कक्कड़ ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में अब होने वाली हर दिन की गतिविधि को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपडेट किया जाएगा। साथ ही सीता जी की मेहंदी की रस्म और सीता जी के डोले के भ्रमण के साथ-साथ 21, 22, 23, 24 सितंबर के चार दिवसीय महोत्सव का सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा।
इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव के समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), संयोजक भरत शर्मा, महामंत्री मनोज अग्रवाल, राजीव जैसवाल, रामचरण शर्मा, दिनेश नौहवार, सौदान सिंह, अनूप अग्रवाल, विजय मोहन गुप्ता, अश्विनी शर्मा, कार्यालय प्रभारी तिलकधारी शर्मा, मीडिया प्रभारी कुमार ललित, विशाल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

0 Comments