न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अगस्त। शहर की युवा समाजसेवी सोनी त्रिपाठी को केंद्रीय कारागार आगरा द्वारा गठित महिला उत्पीड़न प्रतिषेध समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा लखनऊ के निर्देश पर उप महानिरीक्षक केन्द्रीय कारागार, आगरा परिक्षेत्र ने यह समिति गठित की है।
इस समिति का काम काफी अहम है। विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के उत्पीड़न किए जाने की शिकायत पर यह समिति महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करती है और सहायता प्रदान करती है। सोनी त्रिपाठी शहर की जानी-मानी समाजसेवी और काउंसलर हैं। जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की महासचिव होने के साथ-साथ वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी रही हैं। सोनी केंद्रीय कारागार में चिकित्सा शिविर और पौधारोपण के आयोजन में सक्रियता से भाग लेती रही हैं।
समिति की अध्यक्ष डिप्टी जेलर केन्द्रीय कारागार, आगरा साक्षी चौधरी हैं। पूर्व समिति के कुछ सदस्यों के सेवानिवृत्त/स्थानान्तरित हो जाने के चलते उनके स्थान पर नये सदस्यों को समिति का सदस्य नामित किया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में वैयक्तिक सहायक, परिक्षेत्रीय कार्यालय आगरा रंजना कमलेश, कनिष्ठ सहायक, ड्यूटीरत-केन्द्रीय कारागार आगरा सुमन सिंह, जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की महासचिव सोनी त्रिपाठी और केंद्रीय कारागार के अनुदेशक चर्म श्री प्रेम कुमार सिंह हैं।

0 Comments