न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अगस्त। सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित 15वीं नेशनल ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक समेत 11 पदक जीते। सभी पदक विजेताओं का आगरा वापस आने पर जोरदार स्वागत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर किया गया।
उत्तर प्रदेश की टीम ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन ऋषि कुल विद्यापीठ स्कूल सोनीपत में किया गया।
आगरा आगमन पर टीम और प्रशिक्षकों का एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने देर रात्रि कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया और मिष्ठान वितरित की। आगरा ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सिंह व महासचिव पी कुमार ने खिलाड़यों को शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश टीम कोच रिपुदमन सिंह, दुर्गेश्वर और तेजस्विनी चौधरी थीं।
आगरा से पदक विजेता
स्वर्ण पदक
यश पांडे, राजेश मिश्रा।
रजत पदक
विवेक, महिमा शर्मा, सन्नी राजपूत, सौम्या मिश्रा।
कांस्य पदक
राहुल सिंह, दिव्यांश चंद्रा, तनिष्का रावत, राजाराम, अंजलि।


0 Comments