महामंत्री पद का दायित्व तीन लोगों को
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा 14 अगस्त। दयालबाग क्षेत्र में अगले महीने प्रस्तावित जनकपुरी महोत्सव के लिए आज समिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र गर्ग और संयोजक पद पर भरत शर्मा चुने गए। कमेटी को महामंत्री जैसे प्रमुख पद पर तीन लोगों को समायोजित करना पड़ा। इससे साफ जाहिर है कि अभी से सभी को संतुष्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मनोज अग्रवाल, राम चरन शर्मा और राजीव जैसवाल को संयुक्त रूप से महामंत्री चुना गया। रविवार को तपन फार्म हाउस पर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और जनकपुरी महोत्सव को भव्यता के साथ साथ अनुशासित और मर्यादित रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।
आज घोषित पदाधिकारियों में वीके गर्ग, राकेश अग्रवाल और डॉ. सतीश अग्रवाल संरक्षक, अनूप अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विजय मोहन गुप्ता और अश्विनी शर्मा सह कोषाध्यक्ष, राहुल गुप्ता स्वागताध्यक्ष, अखिलेश धर गौड़, दिनेश नौहवार, मधुसूदन टंडन, मनोज सिंह और मानसिंह धाकड़ उपाध्यक्ष, अनिल सेंगर और अखिल बंसल समन्वयक, सौदान सिंह बघेल, पवन कुमार मंत्री, तिलकधारी शर्मा और गिरीश अग्रवाल कार्यालय प्रभारी, प्रेमदास चौधरी विधिक सलाहकार, जितेंद्र चौधरी और दयानंद यादव विशिष्ट सहयोगी, कुमार ललित, विशाल सक्सेना और दिनेश गौतम मीडिया प्रभारी बनाए गए।
इसके अलावा बृजेश अग्रवाल, रवि चौधरी, पवन कुमार गुप्ता, सुनील सिंघल, जयेश अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, रविंद्र गोयल अमित दिवाकर, सुभाष गिरी, विनोद गर्ग और एसपी भारद्वाज को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
0 Comments