न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 अगस्त । कैस्पर्स होम ने आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यमुनापार क्षेत्र में पोइया स्थित अपने श्वान शेल्टर होम में तिरंगा दिवस मनाया। घर-घर तिरंगा के साथ-साथ घर-घर देसी श्वान का नारा दिया गया। इससे जिससे देसी श्वानों को घर मिल सके और विदेशी ब्रीड के साथ ब्रीडिंग के नाम पर होने वाले अत्याचार रुक सकें।
कैस्पर्स होम की संस्थापिक विनीता अरोडा ने सभी सदस्यों के साथ तिरंगा दिवस मनाते हुए देश की शान तिरंगा झंडा लगाकर भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि देसी श्वानों के प्रति भेदभाव को दूर करने कि लिए प्रयास करेंगे। लोगों को देश प्रेम के साथ देसी श्वानों से भी प्रेम करना सीखना चाहिए। युवाओं को अपने साथ जोड़ेंगे। इस अवसर पर हैन्ड अप फॉर एनीमल संस्था के सदस्य भी मौजूद थे। जिन्होंने पशु क्रूरता के मामले में मिलजुल कर काम के लिए रूपरेखा तैयार की। कॉलोनियों में लोगों को देसी श्वान के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से शांतनु, अभिषेक चौहान, सत्यवीर सिंह, सम्यक जैन, अखिल गुप्ता, आकाश, मुकुल आदि मौजूद रहे।

0 Comments