न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई आओ खेलें मुहिम के तहत इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी देश के विभिन्न स्कूलों में जाकर स्टूडेंट्स और वहां के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। देश के 25 शहरों के 25 स्कूलों में उनको भेजा जा रहा है। एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन ने बताया कि यूपी से दो स्कूलों को चुना गया है। इसमें एक वाराणसी का और एक आगरा का एमडी जैन कॉलेज है। एमडी जैन में कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती की कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी पूजा गहलोत आएंगी।
आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार जैन (पीएनसी) अखिल बरौलिया प्रबंधक तथा डॉ. जितेंद्र कुमार जैन महामंत्री ने कहा कि यूपी के दो स्कूलों में एमडी जैन कॉलेज का चुना जाना गर्व की बात है। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी रीनेश मित्तल ने बताया कि पूजा राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियन 2016 में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 2017 में एशियन जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा अंडर-23 वल्र्ड कुश्ती में रजत पदक जीत चुकी है। हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम में उन्होंने कांस्य पदक जीता है। स्कूल के स्टूडेंट्स पूजा गहलोत के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं।


0 Comments