Image

कान्हा जनम सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 18 सितम्बर। गुब्बारे और पुष्पों से सजे कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत में जैसे ही कन्हैया का जन्म हुआ, पूरा पंडाल श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा। मेवा और उपहारों की बरसात करते नन्दबाबा और यशोदा मैया। मौका था बृज भूमि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा सेक्टर सात में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म कथा का। कथा वाचक श्रद्धेय एक ब्रह्म राकेश जी ने श्रीकृष्ण जन्म का सचित्र वर्णन किया। लाला की सुन आई, यशोदा मैया दे दो बधाई, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया काल की..., नंद के नन्द भये जय कन्हैया लाल की... जैसे भजनों पर भक्तजन भक्ति के नृत्य में डूब गए।
व्यास पीठ से राकेश जी ने कहा कि जब समय विपरीत हो तो धैर्य धारण करना चाहिए। जब-जब देवताओं पर कष्ट आया तो वह भगवान की शरण में गए। तब भगवान ने समझाया कि अभी समय तुम्हारे विपरीत है। धैर्य धारण करो। जब समय अनुकूल आएगा तो मैं अवतार लेकर तुम्हारे कष्ट का निवारण करूंगा। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजा परीक्षित रवींद्र सिंह व  श्रीमती कमलेश सुरेश कंसल (एडवोकेट) महामंत्री, नितिन गोयल, निमित गोयल, सुमित जिंदल (मीडिया प्रभारी), अरुण कुमार परसार, गौरव तिवारी, नेत्रपाल यादव, शिवांगी, अनिल तिवारी, विनोद कुमार, चांदनी, नंदनी, गंगा, सपना, माधव, देव, गौरी, वर्षा, गनेश आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments