जनपदीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता में एंग्लो बंगाली और नगर निगम इंटर कॉलेज बने चैंपियन




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 05 नवंबर। जनपदीय माध्यमिक बालक/बालिका कराटे प्रतियोगिता शुक्रवार को छीपीटोला स्थित एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई। बालिका वर्ग में एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में नगर निगम इंटर कॉलेज ओवरऑल चैम्पियन बने।
प्रतियोगिता में अंडर-14, 17, 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक स्कूल खेलकूद में पहली बार कराटे खेल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ  प्रबंधक देवजीत घोष व प्रधानाचार्या दुर्गेश शर्मा, रूपेश अग्रवाल, निर्मल गोस्वामी, शरद कुमार ने किया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज दूसरे और तीसरे स्थान पर एसकेडी पब्लिक स्कूल रहा। बालक वर्ग में एमडी जैन इंटर कॉलेज दूसरे और राज इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
इस अवसर पर माध्यमिक जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, जयवीर सिंह, रवि प्रकाश, सौरभ गुप्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन रूपेश अग्रवाल ने किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक सोनू निशाद (मथुरा), दीपक शर्मा (ग्वालियर), राजीव (मथुरा), आकाश शुक्ला, रवि कुमार, अनूप कुमार, विषुन कुमार मिश्रा, राखी कपूर, सोनिया राजपूत आदि रहे।

विजेता खिलाड़ी 
अंडर-14 (बालक)
स्वर्ण पदक : अंश सेन, यशवीर सिंह, निखिल, अपुरा पांडे, निविन कुमार, वरुण, विभांशु तिवारी
रजत पदक : गोवर्धन, सोनू, दिव्यांशु कपूर, करण, अंकित, कृष्ण
कांस्य पदक : धीरज, अभी, कुबेर, सचिन
अंडर 17 (बालक)
स्वर्ण पदक : पंकज, समीर कुमार, शिवा शर्मा, विपिन, अभिषेक, सुमीत चाहर,
रजत पदक:- सोनू दिवाकर, समिल दिवाकर, विष्णु, देवेन्द्र
कांस्य पदक : रचित, मोहित
अंडर 19 (बालक)
स्वर्ण पदक : प्रदीप, प्रशांत, विवेक, ऋषभ
रजत पदक : अंकुश, विफल
कांस्य पदक:- अवनी
अंडर - 14 (बालिका)
स्वर्ण पदक : नैवेरिता कपूर, सुहानी तोमर, आयुषी, उमंग, तमन्ना, शिवानी ठाकुर, सोनम, मानवी,
रजत पदक :  दीपिका, नीतू , अंजलि, हिमांशी
कांस्य पदक : खुशी। 
अंडर-17 (बालिका)
स्वर्ण पदक : शिफा वक्श, खुशबू, सोनिया शर्मा, नेहा कुमारी, तन्नू, वैशाली, भावना, परी दिवाकर
रजत पदक : कशिश , महक, प्राची
अंडर-19 (बालिका)
स्वर्ण पदक : रोशनी, तान्या, शिवानी, काजल, सोफिया, ईशू, सदन, विधिका, नंदनी
रजत पदक : नेहा


Post a Comment

0 Comments