श्रीलंका टीम के बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका रेप के आरोप में आज सुबह गिरफ्तार


सिडनी, 06 नवंबर। T20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका का सफर सुपर 12 में ही थम चुका है । इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला हारते ही टीम के घर वापसी का टिकट कट गया लेकिन, सिर्फ इतने पर ही इस टीम की मुश्किलें कम नहीं हुई। इसके बाद श्रीलंकाई टीम के एक खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि श्रीलंकाई टीम बगैर गुनाथिलका के ही घर वापस लौटी है। गुनाथिलका को सिडनी में गिरफ्तार किया गया। टी -20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम ने अपने सफर का अंत सुपर 12 में चौथे नंबर पर रहते हुए खत्म किया।. उसके हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें भी इंग्लैंड पर श्रीलंका की हार और जीत से जुड़ी थी।
इंग्लैंड से हार के बाद दनुष्का गुनाथिलका के गिरफ्तारी की खबर से श्रीलंकाई क्रिकेट में हड़कंप मचा है। बता दें कि गुनाथिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और टीम में उनकी जगह फिर एशेन बनडारा ने ली थी। हालांकि, मुख्य टीम से बाहर होने पर भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें खुद से जोड़े रखने का फैसला किया था। मतलब वो ऑस्ट्रेलिया से घर वापस नहीं लौटे थे।
एक 29 साल की महिला ने लगाया रेप का आरोप
दनुष्का गुनाथिलका पर 29 साल की महिला ने रेप का आरोप लगाया है। ये महिला उन्हें एक डेटिंग एप के जरिए मिली थी। खबर है कि रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में हुई थी। ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द ऑस्ट्रेलियन’ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के 31 साल के इंटरनेशनल क्रिकेटर को सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट होटल से रविवार तड़के गिरफ्तार किया गया।
 कोर्ट में पेश किया जाएगा 
गुनाथिलका को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच श्रीलंकाई टीम उनके बगैर ही कोलंबो के लिए रवाना हो गई। श्रीलंका की टीम ने सिडनी में ही अपना आखिरी मैच भी खेला, जहां से दनुष्का गुनाथिलका को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments